होम Uncategorized जमुआ कांग्रेस ने शुक्रवार को भी चलाया जन जागरण अभियान

जमुआ कांग्रेस ने शुक्रवार को भी चलाया जन जागरण अभियान

0

जमुआ कांग्रेस ने शुक्रवार को भी चलाया जन जागरण अभियान

जमुआ/जन की बात
जमुआ कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। कमिटी ने इस क्रम में शुक्रवार को प्रंखड़ के ग्राम पोड़ैया में जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया। लोगों को केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से आई कमर तोड़ महंगाई को लेकर लोगों को विस्तार से बताया और जागरूक करने का प्रयास किया। मौके पर जमुआ प्रभारी पोरेश नाथ मित्रा के अलावे प्रखण्ड अध्यक्ष महशर इमाम, समीर अंसारी, अशोक तुरी, मनोज यादव, यासीन अंसारी, अनवर अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
अध्यक्ष महशर इमाम ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, नोकरशाही, बदहाल व्यापार, आपसी नफ़रत और वैमनस्यता का तोहफा देशवासियों को दिया है। बताया जन जागरण अभियान का एक ही मकसद है कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होना एवं जनता में मोदी सरकार के प्रति जो आक्रोश है उसको गोलबंद करना। कहा यह सरकार जुमलों पर चलती है। देश  में विकास के नाम पर गरीब, बेबस, लाचार पर अच्छे दिनों के नाम पर शोषण हो रहा है। जनता सब समझ रही है आने वाले समय में केंद्र सरकार को जनता सबक जरूर सिखाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version