होम Uncategorized विधायक ने जमुआ चौक से जमुआ रेलवे ब्रिज पथ का किया शिलान्यास

विधायक ने जमुआ चौक से जमुआ रेलवे ब्रिज पथ का किया शिलान्यास

0

“हमारी कोशिश” की कोशिश रंग लाई

विधायक ने जमुआ चौक से जमुआ रेलवे ब्रिज पथ का किया शिलान्यास

माह भर पहले संस्था ने पथ की मरम्मती कर उठाई थी आवाज़

 

जमुआ /प्रतिनिधि

आखिरकार संस्था “हमारी कोशिश” की कोशिश रंग लाई। बुधवार को जमुआ विधायक केदार हजरा द्वारा जमुआ चौक से जमुआ रेलवे ब्रिज पथ का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक केदार हजरा ने कहा कि जमुआ आज विकासशील पंचायत की श्रेणी में खड़ा है इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की और योजनाबद्ध तरीके से काम किया। कहा कि तीन तीन पावर सब स्टेशन बनवाकर बिजली के मामले में जमुआ जिले का एक अग्रणी प्रखण्ड बना। जमुआ में पक्की सड़को का जाल बिछाने का काम किया।

हमारी कोशिश संस्था की पहल

यहां यह बतलाते चलें कि माह भर पहले इस पथ की मरम्मती जमुआ की संस्था “हमारी कोशिश” के द्वारा की गई थी। विदित हो कि बीते बरसात में यह पथ मरम्मती के आभाव में पूरी तरह से जर्जर हो गया था। पथ में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे। उन गड्ढों में बरसात का पानी जमा होने से सड़क छोटे तालाब का रूप से लिया था। लोगों का इधर से आना जाना बहुत खतरनाक हो गया था। कई बार यहां दुपहिया और पैदल चलने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हुए थे। इस पथ से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता रहता है। कई विद्यालय भी इस पथ में पड़ते हैं तो स्कूली बच्चों के लिए भी यही पथ है।

लोगों ने लगाई थी गुहार

उस समय स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष इसकी मरम्मती की गुहार लगाई थी। कई बैठकों में बात रखी गई लेकिन फलाफल शून्य हीं निकला था। अंततः लोगों की परेशानी को महसूस करते हुए जमुआ की संस्था “हमारी कोशिश” के लोगों ने अपने निजी खर्च से पथ की मरम्मती करवाई थी। इस क्रम में कई ट्रेक्टर और जेसीबी लगवाकर पत्थरों के डस्ट से गड्ढों को भर कर लेबलिंग किया गया था और फिर पथ आवागमन के लायक बन पाया था।

जमुआ विधायक ने कहा कि जमुआ के लोग काफी अच्छे हैं और उनका बहुत ही सहयोगात्मक रवैया रहता है। तभी इतना विकास सम्भव हो सका।शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक सिंह, नरेश यादव, राजेन्द्र यादव, बैजनाथ यादव, मनोज सिंह, अशोक राय, सुखदेव प्र० यादव, वकील विश्वकर्मा, रूपलाल रविदास, बालगोविंद यादव, सुरज साव, त्रिलोकी पण्डित, सीताराम राय, सिताराम यादव सहित कई लोग थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र यादव द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version